चौरीचौरा: पार्टी नहीं, जनता के साथ खड़ा रहने वाला जनप्रतिनिधि चुनें: टप्पू भैया
अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की जन्मस्थली डुमरी खास में बुधवार को अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता से संवाद किया। उन्होंने चौरीचौरा के गौरवशाली इतिहास, विकास, रोजगार और स्थानीय नेतृत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता को पार्टी के प्रतिनिधि के बजाय ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहे।