जयसिंहनगर: हुडरहा में महिला के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के हुडरहा में महिला के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि हुडरहा निवासी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते अमृतलाल चर्मकार नामक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की है।