जयसिंहनगर: जरूखरा में महिला के साथ मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरूखरा में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है फरयादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके ही गांव के दो व्यक्तियों के द्वारा मारपीट किया गया है और जान से मारने की धमकी दे रहे है।जिस पर पुलिस ने दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।