जयसिंहनगर: अंतरराज्यीय सीमा बनसुकली बॉर्डर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया सील
लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में मंगलवार को सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली सीमाओं को सील कर दिया गया है। आपको हम बता दें यह सील किया बॉर्डर अब मतदान दिवस 19 अप्रैल के बाद खुलेगा।इसके साथ ही सील की गई बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी।