जयसिंहनगर: अमझोर में अज्ञात कारणों से युवक ने पेड़ में लगाया फांसी हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझोर में युवक के फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि युवक संजय सिंह कंवर पुत्र रामनरेश सिंह कंवर निवासी अमझोर ने विगत दिनों अपने ही गांव के एक पेड़ में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।