जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत बिजहा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कमिश्नर एवं एडीजी की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया आयोजित
ग्राम पंचायत बिजहा में कमिश्नर बीएस जामोद, शहडोल जोन एडीजी डीसी सागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी के उपस्थिति में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर ने मतदाताओं का महत्व बताते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने अपील की गई।