जयसिंहनगर: नगर के दुर्गा मंदिर से निकाला गया ज्वारा जुलूस, मां काली का नृत्य लोगों के आकर्षण बना रहा केंद्र
जिले के जयसिंहनगर में स्थित दुर्गा मंदिर से बुधवार को चैत्र नवरात्र के अवसर के नवमी में नगर में ज्वारा जुलूस निकाला गया है। नवरात्र के पूरे नौ दिन भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। आपको हम बता दें कि यहां देवी को प्रतिदिन श्रंगार के साथ भोग लगाया जाता था और आज मंदिर से काली नृत्य के साथ ज्वारा जुलूस निकाला गया है और ज्वारा जुलूस बंधाबजार में विसर्जित किया।