कुर्था: कुर्था एवं मानिकपुर थाना पुलिस द्वारा लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
Kurtha, Arwal | Aug 8, 2026 कुर्था एवं मानिकपुर थाना पुलिस द्वारा शनिवार को धमौल व मानिकपुर पंचायत सरकार भवन में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस ने ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि, अपराध या साइबर ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की गई।