हमीरपुर: सुमेरपुर में स्टेशन मार्ग की सीसी की पुलिया से हो रही समस्या, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पंचायत एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा
रानी लक्ष्मीबाई तिराहा से लेकर रेलवे स्टेशन तक बनाई गई सीसी रोड में ठेकेदार ने एकमात्र पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही सीसी बनाने के बाद पटरी का निर्माण न होने से वाहनों को क्रासिंग को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बांदा मार्ग तक रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास तक पीडब्ल्यूडी ने सीसी मार्ग बनाया