बदायूं: बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया
Budaun, Budaun | Jul 12, 2024 बदायूं पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड संचालन क्षेत्राधिकारी लाइंस श्याम नारायण द्वारा किया गया। परेड के दौरान सभी क्षेत्राधिकारी ब पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ड्यूटी के दौरान बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हुये जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।