बदायूं: संजरपुर गांव के समीप चलती बाइक से महिला गिरकर घायल हुई, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jul 11, 2024 गुरुवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के इस्लामगंज गांव के रहने वाले उरवेन्द्र कुमार और उनकी पत्नी सविता, दामाद अतेंद्र एक बाइक पर सवार होकर रमापुर गांव जनपद शाहजहांपुर जा रहे थे। थाना अलापुर क्षेत्र के संजरपुर गांव के समीप चलती बाइक से सविता गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।