बदायूं: आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 11, 2024 संभल जिले के थाना असमोली के सदीरनपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय तोताराम पुत्र रामप्रसाद बुधवार शाम को संभल से अपनी बाइक से बदायूं जिले के थाना फैजगंज क्षेत्र के गांव मन्नू नगर अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आसफपुर- शाहबाद मार्ग पर सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर के समीप बाइक सवार तोताराम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।