बदायूं: फतेगढ़ गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से बाईक सवार देवर भावी हुऐ गम्भीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 11, 2024 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के फतेगढ़ गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से बाईक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल सुमित पुत्र राकेश और संध्या पत्नी अमित कुमार निवासी बन बौसारी थाना उसावां क्षेत्र के रहने वाले हैं।