बदायूं: सैफपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने विधवा महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल,जिला अस्पताल मे भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 11, 2024 बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने विधवा महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के उपार्जनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घायल महिला को इलाज पर मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल विधवा महिला सीमा पत्नी राजीव सैफपुर गांव की रहने वाली है।