सेन्हा: भंडरा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान
भंडरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में सोमवार को अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री की गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें भंडारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से पुलिस ने लगभग 40 लीटर जावा महुआ शराब बरामद किया है जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है।