सेन्हा: जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में परीक्षा फल वितरण सह अभिभावक शिक्षक कॉउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
सेन्हा प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में वार्षिक परीक्षा फल वितरण सह अभिभावक शिक्षक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने कहा कि मेहनत करें सकारात्मक फल आपको मिलेगा। कोई भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। आप सभी लोग लक्ष्य लेकर पढ़ाई और कार्य करें सफलता आपके कदम चूमेगी।