सेन्हा: सेन्हा में स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया वाहन जांच अभियान
सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा में निर्मित अस्थाई चेक पोस्ट के समीप स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में राजनीतिक पार्टी का चुनावी पोस्टर, झंडा, अवैध हथियार, गांजा, ब्राउन शुगर, चरस व अन्य नशीले पदार्थ तथा पैसों की जांच की गई।