दमोह: रनेह थाने से पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, तलाश मे जुटी पुलिस, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह के रनेह थाने से पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया बमनपुरा निवासी आरोपी लीलाधर चौधरी सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात फरार हो गया। आरोपी पर धारा 105 बीएनएस एवं धारा 24 मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी को गलत इलाज से मासूम की मौत के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने फरारी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।