जतारा: दिगौड़ा में बिना रॉयल्टी मुरम ले जा रहा ट्रैक्टर पकड़ा गया, तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई
अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी मुरम ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास तहसीलदार प्राची जैन और राजस्व टीम ने सूचना मिलने पर ट्रैक्टर को रोककर जांच की। चालक के पास मुरम परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज और रॉयल्टी नहीं मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।