सागर नगर: नया बाजार में चंदा मांगने पर विवाद, 6-7 युवकों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से किया हमला
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार इलाके में शनिवार रात लगभग 10 बजे 6-7 युवकों ने दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवको का कहना है ज़ब वह नया बाजार से गुजर रहे थे, तभी देवी पंडाल के समीप कुछ युवकों ने उससे चंदे के पैसे मांगे। इस दौरान मामूली कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।