सागर नगर: सागर में मिला दुर्लभ सफेद उल्लू, तांत्रिकों की रहती है नज़र, पक्षी प्रेमी ने जंगल में छोड़ा
शनिवार की दोपहर 2 बजे सागर की शास्त्री नगर के सरकारी स्कूल में एक सफेद उल्लू मिला था जिसके दोनों पंख गोंद से चिपके हुए थे, जिसकी वजह से वह उड़ान नहीं भर पा रहा था तब स्कूल के शिक्षक ने पक्षियों का रेस्क्यू करने वाले शैलेंद्र जैन को बुलाया वह उसे अपने घर लेकर आए और उसके पंख साफ किया पानी और शैंपू से जब काम नहीं बना तो उन्हें केरोसिन का इस्तेमाल करना पड़ा।