सागर नगर: मोतीनगर चौराहे के पास मिला 40 वर्षीय युवक का शव, 22 साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी
मोतीनगर चौराहा के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान भूतेश्वर वार्ड निवासी राकेश पिता गोवर्धन पटेल के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक लंबे समय से शराब पीने का आदी था। 22 साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी।