डिंडौरी: कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडौरी में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, 31 पटवारी सम्मानित
डिंडौरी के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हाल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जहां कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व कार्यो को और अधिक प्रभावी ढंग से समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और 31 पटवारी को सम्मानित किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 4:40 पर जानकारी दी।