पवई: नागपंचमी पर पवई के मसान बाबा में उमड़ी भक्तों की भीड़
नन्ही पवई तलैया स्थित नाग मंदिर में की पूजा-अर्चना
Pawai, Panna | Aug 17, 2026 नागपंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को देश प्रदेश और जिले के साथ साथ पवई के गायत्री मंदिर के पास प्रसिद्ध मसान बाबा नाग मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नन्ही पवई तलैया के किनारे स्थित नाग देवता के मंदिर पहुंचकर दूध, जल और फूलों से पूजा-अर्चना की।