ज्ञानपुर: गोपीगंज में फ्लाईओवर के नीचे अचेत मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत
गोपीगंज नगर के पिलर संख्या 40 के पास अचेतावस्था में मिले 39 वर्षीय युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की मृतक अरविंद सिंह पांच माह से घर नहीं आए थे।