ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सातवें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ
महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आज भदोही के ज्ञानपुर में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर महिला और बच्चा स्वस्थ और पोषण युक्त जीवन जिए। मंत्री ने चित्रांगन मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्रासन, पोषण पोटली वितरण जैसे कई कार्यक्रमों में भाग लिया।