ज्ञानपुर: उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में बनाए जा रहे हैं 555 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एंव पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने भदोही दौरे पर मीडिया से बात करते हुए बताया की प्रदेश के 45 जिलों में 555 आंगनबाड़ी भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की पूरे प्रदेश में एक भी बच्चा कुपोषित नही होने पाए इसके लिए सरकार वृहद रूप से बच्चों के लिए योजनाएं चला रही हैं।