ज्ञानपुर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन
भदोही बार एसोसिएशन ने कासगंज में हुई मोहिनी तोमर की हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने हत्यारों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।