ज्ञानपुर: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला शनिवार को करेंगी भदोही का दौरा
उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला शनिवार को भदोही दौरे पर रहेंगी। यहां वो दो बजे ज्ञानपुर के लान में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वो विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी कर कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा करेंगी। साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी।