ज्ञानपुर: गोपीगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की हुई मौत
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई में नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। बताया गया है कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी सतीश अपनी पत्नी सरोज देवी को लेकर बाइक से जा रहे थे इस दौरान हाइवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक जा भिड़ी जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।