खरगापुर: खरगापुर समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 520 वाहनों की जाँच की गई, 73 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु खरगापुर सहित अन्य क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की और 520 वाहनों को चेक किया। इस दौरान पुलिस में 73 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 25000 का समन शुल्क वसूला।