खरगापुर: खरगापुर क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपूत का हुआ जोरदार स्वागत
खरगापुर क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत का बतौर जिला अध्यक्ष प्रथम आगमन पर क्षेत्र वासियों द्वारा फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। क्षेत्र के विकास सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की। आपका जिला अध्यक्ष ने खरगापुर नगर और खरगापुर क्षेत्र के कुड़ीला रमपुरा का भ्रमण किया।