खरगापुर: सरकनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत सरकनपुर गांव के पास रविवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम फूला बताया गया है। महिला अपने परिजन के साथ बाइक से जा रही थी, रास्ते में सरकनपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।