खरगापुर: खरगापुर के सरकनपुर गांव में अज्ञात जीव के काटने से महिला की हालत गंभीर, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले जाया गया
खरगापुर क्षेत्र के सरकनपुर गांव में गुरुवार को एक महिला को अज्ञात जीव ने काट लिया। महिला का नाम लक्ष्मी लोधी निवासी सरकनपुर बताया गया है। परिजन ने बताया की महिला अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जीव ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को झाड़ फूंक के लिए बगाज माता मंदिर ले गए और आराम न मिलने पर जिला अस्पताल लेकर आए।