खरगापुर: खरगापुर अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत, जिला अस्पताल लाने पर महिला की भी हुई मौत
टीकमगढ़ जिले में प्रसव के बाद एक नवजात और एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम सरोज निवासी तुर्का बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला की डिलीवरी होने की इसीलिए उसको खरगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे टीकमगढ़ अस्पताल लाया गया जहां महिला की भी मौत हो गई।