लखीसराय: पुरानीबाजार बड़ी दरगाह के पास पुलिस की सतर्कता से टला संभावित विवाद, समय रहते स्थिति संभाली
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह के समीप शनिवार की सुबह 8:15 पर मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान संभावित विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इंग्लिश मोहल्ला से पहलम के लिए निकला ताजिया जुलूस जब बड़ी दरगाह के पास पहुंचा, तभी इंग्लिश मोहल्ला और बड़ी दरगाह के कुछ लोगों के बीच कहासुनी होने लगी।