ऊंचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के मलपुरा उबरनी गाँव निवासी शिवबरन मौर्य का कहना है कि, पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके घर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है और उसके घर से निकलने वाले पानी को भी निकलने में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं।इसके अलावा उसे हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।रविवार को पीड़ित ने तहरीर दी है।