बीकानेर: रेहड़ी संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, नगर निगम पर उत्पीड़न के आरोप लगाए
बीकानेर शहर के रेहड़ी संचालकों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर निगम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से पीबीएम अस्पताल रोड पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए उनकी रेहड़ियां हटाई गईं और सामान जब्त कर लिया गया। इससे उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है