बरियारपुर: मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
गुरुवार को बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पानीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। वहीं उपस्थित पदाधिकारी को कई अति आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर डीडीसी अजीत कुमार सिंह एसडीओ कुमार अभिषेक, सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।