देवबंद: उज्जैन में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देवबंद के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, बसंत कराटे अकादमी ने जीते 20 पदक
उज्जैन में आयोजित एसकेआईए नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देवबंद की बसंत कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में दमखम दिखाते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए।