सीकर: नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन पत्र दाखिल किए, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 19 अप्रेल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए सीकर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन पत्र दाखिल किए है। उन्होंने बताया कि सीकर लोकसभा क्षेत्र के लिए 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, वहीं 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।