सीकर: फतेहपुर रोड पर कमरे में रखें फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : चार लाख रुपए का सामान जला,कमरे में ही सोए थे पति-पत्नी
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 फतेहपुर रोड पर बीती रात एक मकान में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस आग से करीब 4 लाख रुपए का सामान जल गया। फायर ऑफिसर मदनलाल ने बताया कि आज बीती रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच वार्ड नंबर 4 में सुशील कुमार के घर पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।