सीकर: मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद ने दाखिल किया नामांकन
Sikar, Sikar | Mar 26, 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर को पुलिस ग्राउंड में बनाये गये हैलीपेड पहुंचे। यहां से वे सीधे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।