सीकर: कोतवाली थाने में धमकी देने और 30 लाख रुपए मांगने का मामला हुआ दर्ज पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 सीकर के कोतवाली थाने में एक युवक को धमकी देने और 30 लाख रुपए मांगने का मामला आज दर्ज हुआ है।इस संबंध में दुर्गा राम ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने ऑफिस में बैठा हुआ था तभी एक युवक सुरेश उसके पास आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ आया तथा उसे धमकी देते हुए अपने मालिक से 30 लाख रुपये लाकर देने की बात कही ।परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।