सीकर: जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ई संकल्प प्रमाण पत्र का किया ऑनलाइन शुभारंभ
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बुधवार को ऑनलाइन ई-शपथ लेकर सीकर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से 19 अप्रैल 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है तथा आपके इसी एक वोट से देश के विकास की बुनियाद पड़ती है एवं लोकतंत्र मजबूत होता है।