बक्सर: कठार के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के आरोपी की हृदयाघात से मौत ..
Buxar, Buxar | May 22, 2024 जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी केंद्रीय कारा के एक बंदी की हृदयघात से मौत हो गई है. वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे. उनका इलाज पटना के आइजीआइएमएस में कराया गया, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें बक्सर लाया जा रहा था. वापसी के दौरान ही एम्बुलेंस में हृदयाघात से उनकी मौत हो गई.