बक्सर: बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल में पोस्टल बैलट से कराया जा रहे मतदान का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 23, 2024 अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने बुधवार को बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल में जिले के सभी 4 विधानसभा वार पोस्टल बैलट से कराया जा रहे मतदान कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आवश्यक दिशा निदेश दिया। गौरतलब हो कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का पोस्टल बैलेट से मतदान का कार्य दिनांक 22 मई से 25 मई तक होगा।