बक्सर: सुरौंधा गांव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, यूपी -बिहार के पहलवानों ने अजमाया दांव पेंच
Buxar, Buxar | May 23, 2024 सुरौधा गांव में महावीर विराट दंगल मोहत्सव के तत्वावधान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह एवं वार्ड सदस्य धनजी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। जहां वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़ तथा बिहार के कई नामी पहलवानों ने शिरकत कर अपनी पहलवानी में दांव पेंच अजमाया।