बक्सर: बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल में मतदान दलों के 1300 कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | May 22, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 1300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह द्वारा किया गया।