बिक्रमगंज: शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर एसडीएम दिलीप कुमार ने विक्रमगंज में की समीक्षा बैठक
बिक्रमगंज अनुमंडल कमें शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा मूलभूत सुविधाओं समीक्षा की।